Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख से ज्यादा की हेरोइन...

कुचामन सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख से ज्यादा की हेरोइन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54.4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जब्त किए गए चिट्टे की बाजार कीमत करीब 10 लाख 88 हजार रुपए बताई जा रही है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में कुचामन सिटी थाना प्रभारी तेजाराम पुलिस निरीक्षक ने यह कार्रवाई की।

टीम ने जुसरी रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से 54.4 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने मौके से अभयपाल पुत्र रमेश पाल निवासी पिथोडागढ़ (उत्तराखण्ड) और भानुप्रताप उर्फ हनी पुत्र कालुराम निवासी बड़ला का बास कुचामन सिटी को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर आरजे 37 सीएस 0490 को भी जब्त किया गया। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने और 4 आरोपियों को पकड़ा

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और अनुसंधान के दौरान मामले में अन्य चार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने अशोक मण्डा निवासी सबलपुरा, मुकेश कुमार रत्नू निवासी चारणवास, नरेन्द्र सिंह निवासी रूपपुरा कुचामन और किशन कुमावत निवासी भोपा का बास कुचामन सिटी को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

नावां: नमक से भरी ट्राली पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments