Tuesday, May 5, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

डीडवाना-कुचामन प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिए सख्त निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को नगर परिषद सभागार कुचामन में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में जिला प्रभारी सचिव ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, बजट घोषणाओं और जिले के विकास कार्यों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description

बैठक में प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा ने राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति जांची और अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों एवं भूमि आवंटन को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने जिले में गिरदावर सर्किल पर आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविरों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन को लाभान्वित किया जाए तथा समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाए।

- Advertisement -ishan

बैठक के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने जिले में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी क्षेत्रों में सफाई एवं रूडिप द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य तथा सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में समय पर उपस्थित हों तथा कार्यस्थल को सेवास्थल मानकर कार्य करें और अपने-अपने विभागों की सेवा प्रदायगी में सुधार कर विभागीय सेवाओं को मजबूत बनाएं।

इससे पूर्व जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने जिले में फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों तथा पंच गौरव की कार्य योजना प्रगति से अवगत कराया।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर नेमीचंद खारिया सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने इंदौखा में किया ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण

बैठक से पूर्व जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा ने नावां तहसील के इंदौखा गिरदावर सर्किल पर आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने ग्राम भूणी में मनरेगा कार्य का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों से शिविर की प्रगति, विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वितों की संख्या तथा आमजन को दी जा रही योजनाओं की जानकारी की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने शिविर में उपस्थित आमजन से संवाद कर राज्य सरकार द्वारा शिविरों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा ने शिविर में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टे/प्रॉपर्टी पार्सल, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गृह प्रवेश प्रमाण पत्र एवं आवास की चाबी तथा मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी प्रदान की।

कुचामन सिटी: कांग्रेस का आरोप – भाजपा ने जेबें भरने का काम किया, 132 दिनों में सत्ता का दुरुपयोग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!