Friday, April 17, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में राजेश पायलट की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कुचामन सिटी में राजेश पायलट की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात जननेता स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती मंगलवार को शहर के डीड़वाना रोड स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में गुर्जर समाज कुचामन सिटी की ओर से श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवनारायण विकास समिति कुचामन सिटी के अध्यक्ष बजरंगलाल गुर्जर ने कहा कि राजेश पायलट ने देश को केवल आधारभूत और भौतिक विकास की दिशा ही नहीं दिखाई, बल्कि सूचना एवं संचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल कर भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पायलट का संपूर्ण जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा को समर्पित रहा जो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

- विज्ञापन -image description

प्रधान अधिवक्ता राजेश गुर्जर ने कहा कि किसी भी देश का वास्तविक और स्थायी विकास तभी संभव है। जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के समान अवसर मिलें। शिक्षा के माध्यम से ही पिछड़ा वर्ग नीतिनिर्धारण की मुख्यधारा में शामिल हो सकता है।

हनुमान गुर्जर जिलिया ने सामाजिक न्याय और समान अवसरों पर जोर देते हुए कहा कि इनके बिना समावेशी विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने राजेश पायलट के राजनीतिक जीवन, दूरदर्शी सोच और जनहितकारी निर्णयों को स्मरण करते हुए कहा कि पायलट ने सदैव सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती दी।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रधान राजेश गुर्जर, हनुमानराम गुर्जर जिलिया, कोऑपरेटिव समिति चेयरमैन एवं होटल केसर पैलेस कुचामन निदेशक चैनाराम गुर्जर दीपपुरा, गोपाल गुर्जर मीठड़ी, धनराज झींझड, हीराराम गुर्जर अधिवक्ता, रामनारायण गुर्जर, कानाराम म्हांसी, हीराराम म्हांसी, सुरेश गुर्जर, दातार गुर्जर, भंवरलाल कोली, सुरेश भडाणा, कन्हैयालाल गुर्जर, मोतीराम डोई, हरिराम भोपाजी, बजरंग गावडिया, गिरधारी सरपंच, लक्ष्मण बुगालिया, श्रीराम गुर्जर व्यवस्थापक सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

जनगणना 2027 के लिए डीडवाना-कुचामन में अधिकारियों को डिजिटल प्रशिक्षण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!