Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में महाराजा सूरजमल की जयंती उत्साह से मनाई

कुचामन में महाराजा सूरजमल की जयंती उत्साह से मनाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद द्वारा घोषित डीडवाना रोड मेगा हाईवे बाईपास स्थित महाराजा सूरजमल सर्किल पर महान शासक, दूरदर्शी योद्धा एवं किसानों के संरक्षक महाराजा सूरजमल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम का आयोजन महाराजा सूरजमल सामाजिक संगठन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पमाल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनके शौर्य, न्यायप्रियता, कुशल प्रशासन और किसानों के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि वे राष्ट्रनायक होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के प्रतीक थे।

महाराजा सूरजमल सामाजिक संगठन के अध्यक्ष परसराम बुगालिया, मुनाराम महला और कमलकांत डोडवाडिया ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा सूरजमल केवल एक शासक नहीं थे, बल्कि किसानों, कमजोर वर्गों और समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों के सच्चे प्रहरी थे।

- Advertisement -ishan

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में बुद्धाराम किरडोलिया, लादुराम डोडवाडिया, लालाराम खीचड़, नोलाराम महला, पार्षद सुभाष पावड़िया, तिलोकराम किडोलिया, RAS कविता चौधरी, RAS पूजा चौधरी, राजस्थान डिफेंस एकेडमी के संचालक सूर्यप्रकाश बोचलिया, रामचंद्र रणवां, हिराराम महला सहित अनेक गणमान्य नागरिक, युवा, बुजुर्ग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

अंत में सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कुचामन डाइट में कार्यशाला का आयोजन, शिक्षा प्रणाली में बदलाव पर चर्चा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!