Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: लिटिल चैम्प एकेडमी स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सव

कुचामन सिटी: लिटिल चैम्प एकेडमी स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद के वार्ड नंबर 30 स्थित पुरानी धान मंडी के पास लिटिल चैम्प एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फिल्मी और देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमित्रा उपस्थित रहीं। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रिंसिपल बबीता बड़जात्या ने की।

विद्यालय प्रबंधन से जुड़े नवीन बड़जात्या ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर आयोजित फैशन शो में बच्चों ने आकर्षक परिधानों में रैंप वॉक प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

- Advertisement -ishan

पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश

वार्षिक उत्सव को इस वर्ष पर्यावरण जागरूकता थीम के साथ मनाया गया। प्रिंसिपल बबीता बड़जात्या ने बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने, वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया, जिस पर आगंतुकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक व खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेताओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का मंच संचालन खुशी जैन और सुरभि ने किया। इस अवसर पर अध्यापिका उमंग जैन, ईना गंगवाल, अनीता मैम, मंजू पाटोदी, उषा पहाड़िया, रीमा सेठी, देवश्री सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में 15 फरवरी को निशुल्क मासिक हृदय रोग जांच व परामर्श शिविर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!