कुचामन सिटी में पहली बार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में एक मेगा निःशुल्क फिजियोथेरेपी मेडिकल कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।


यह शिविर डॉ. हरीश कुमावत फिजियोथेरेपी सेंटर, नॉर्थ गेट, कृषि मंडी रोड, टावर के पास, अंबा कॉलोनी में आयोजित होगा।

यह शिविर 8 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिकों को ₹5000 तक की निःशुल्क जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार में खान-पान, लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों, माइग्रेन, तनाव व दर्द प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
शिविर में उपलब्ध निःशुल्क जांचें –
बीएमडी (अस्थि कमजोरी), वीपीटी (नसों की जांच), मांसपेशी शक्ति परीक्षण, रक्त शर्करा, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, बीएमआई (मोटापा) जांच शामिल हैं। इसके साथ ही ट्रीटमेंट प्रोसीजर पर 50 प्रतिशत शुल्क में छूट तथा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श भी दिया जाएगा।

इस शिविर में जयपुर के मानस अस्पताल से प्रसिद्ध जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. हेमराज खोरवाल, अजमेर के सुप्रसिद्ध माइग्रेन व तनाव रोग विशेषज्ञ काइनेसियोलॉजिस्ट डॉ. राजेश तिवारी तथा कुचामन सिटी के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हरीश कुमावत अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजकों ने बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक माह निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है। इच्छुक व्यक्ति अपने क्षेत्र में शिविर आयोजित कराने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
पंजीकरण हेतु संपर्क –
9694555900, 9251659085
कुचामन सिटी: हनुमान चालीसा पाठ व राष्ट्र वंदना कल, 8 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन






