Saturday, March 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में जिला पत्रकार भवन हेतु भूमि आवंटन की मांग, प्रभारी...

कुचामन सिटी में जिला पत्रकार भवन हेतु भूमि आवंटन की मांग, प्रभारी सचिव को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में जिला पत्रकार भवन के निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग को लेकर पत्रकार विकास संस्थान, कुचामन सिटी की ओर से प्रभारी सचिव समित शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।

- विज्ञापन -image description
image description

ज्ञापन में संस्थान अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि कुचामन सिटी में लगभग 20 वर्ष पूर्व स्थापित पत्रकार विकास संस्थान क्षेत्र का एक सक्रिय एवं पुराना पत्रकार संगठन है। जो निरंतर पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सामाजिक-व्यावसायिक विकास, प्रशिक्षण, संवाद एवं जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर कार्य कर रहा है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बताया कि संस्था विगत दो दशकों से क्षेत्र के पत्रकारों को एक मंच प्रदान कर रही है। किंतु अब तक संस्थान के पास स्वयं का स्थायी कार्यालय या भवन उपलब्ध नहीं है। विभिन्न बैठकों, प्रेस वार्ताओं, प्रशिक्षण शिविरों एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए अस्थायी स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। जिससे कार्य संचालन में कठिनाइयाँ आती हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि डीडवाना-कुचामन जिला बनने के बाद कुचामन सिटी जिला स्तरीय गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। ऐसे में पत्रकारों के लिए एक सुसंगठित जिला पत्रकार भवन की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। जहाँ बैठक कक्ष, प्रेस वार्ता हॉल, पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष, डिजिटल मीडिया एवं तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधाएँ तथा बाहर से आने वाले पत्रकारों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध हो सकें।

- Advertisement -ishan

संस्थान ने कहा कि जिला पत्रकार भवन के निर्माण से न केवल पत्रकारों को एक स्थायी मंच मिलेगा बल्कि प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद भी अधिक सुदृढ़ होगा। जिससे शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी रूप से आमजन तक पहुँच सकेगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!