Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भेरू तालाब क्षेत्र में तेंदुए के बच्चे का मूवमेंट, भीड़...

कुचामन सिटी: भेरू तालाब क्षेत्र में तेंदुए के बच्चे का मूवमेंट, भीड़ से डरकर जंगल की ओर भागा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भेरू तालाब क्षेत्र में सोमवार शाम तेंदुए के बच्चे का मूवमेंट देखे जाने से इलाके में हलचल मच गई।

- विज्ञापन -image description

बताया जा रहा है कि भेरू तालाब के सामने स्थित पहाड़ी पर क्रेशर के पास तेंदुए का बच्चा घूमता हुआ दिखाई दिया।

- विज्ञापन -image description

जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी, मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ बढ़ती देख तेंदुए का बच्चा घबराकर जंगल की तरफ भाग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इससे पहले वह क्रेशर के  पास की एक गुफा में छुपा हुआ था और वहीं से निकलकर आसपास घूम रहा था। लोगों की हलचल बढ़ने पर वह तेजी से जंगल की ओर चला गया।

- Advertisement -ishan
शाम के समय सर्च अभियान जारी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक वयस्क तेंदुए की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। उसके बच्चे अब भी भेरू तालाब और आसपास के जंगल क्षेत्र में मौजूद हैं। वन विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है।

कुचामन सिटी में मेगा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments