Saturday, March 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: जांगिड़ समाज के प्रबुद्ध जनों ने राजस्व राज्य मंत्री विजय...

कुचामन सिटी: जांगिड़ समाज के प्रबुद्ध जनों ने राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का किया सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. वर्तमान विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश जांगिड़ के प्रयासों तथा राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी की अनुशंसा पर नगर परिषद द्वारा विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 31 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने पर जांगिड़ समाज द्वारा मंत्री का सम्मान किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी उपलक्ष्य में समाज के पूर्व मंदिर अध्यक्ष रतनलाल सीदड़ एवं महादेव प्रसाद बल्डवा ने मंत्री विजय सिंह चौधरी को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया।

- विज्ञापन -image description

यह सम्मान समारोह चांदपुरा ग्राम में झूमरमल एवं सुशील कुमार जांगिड़ के आवास पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बंशीलाल जांगिड़ (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी), प्रहलादराम टोडास, उदाराम, बाबूलाल जांगिड़ (पूर्व प्रधानाचार्य), हनुमान राम, जगदीश प्रसाद, भंवरलाल जांगिड़ (कोषाध्यक्ष), रामेश्वरलाल पांचोता, जगदीश प्रसाद चितावा, सोहनलाल सुंडा, परसराम राठी (पूर्व सरपंच), समाजसेवी ज्ञानाराम रणवा, शिवराम महला, राजकुमार, भुवानाराम, बिहारी लाल सहित जांगिड़ समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उगरपुरा में भावपूर्ण मातृ-पितृ चरण वंदन कार्यक्रम सम्पन्न

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!