Tuesday, May 5, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हेड कांस्टेबल से ASI बने मुनीर खान, एसपी ने स्टार...

कुचामन सिटी: हेड कांस्टेबल से ASI बने मुनीर खान, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान पुलिस में कार्यरत मुनीर खान को पदोन्नति मिलने पर पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

लंबे समय तक हेड कांस्टेबल के पद पर रहकर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ सेवाएं देने वाले मुनीर खान को अब अतिरिक्त उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

- विज्ञापन -image description

अपने शांत, सरल स्वभाव और जिम्मेदार कार्यशैली के लिए पहचान बना चुके मुनीर खान को एक समर्पित और भरोसेमंद पुलिसकर्मी के रूप में जाना जाता है। उनकी पदोन्नति को उनकी मेहनत और निष्ठा का परिणाम माना जा रहा है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर ऋचा तोमर, जिला पुलिस अधीक्षक डीडवाना ने स्वयं मुनीर खान को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -ishan

वहीं हिमांशु शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि मुनीर खान कुचामन सिटी, मकराना, डीडवाना सहित विभिन्न पुलिस थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे डीडवाना ट्रैफिक पुलिस में इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं।

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल में मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में वार्षिक उत्सव का आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!