Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण व दुष्कर्म करने...

कुचामन सिटी: शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

चितावा पुलिस टीम ने आरोपी बलवीर कुमार को ग्राम चितावा से डिटेन कर गिरफ्तार किया।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर घर से भगाया और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई।

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल नेहरा (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी (आरपीएस) के सुपरविजन में पुलिस थाना चितावा के थानाधिकारी तेजाराम (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

- Advertisement -ishan

दरअसल पीड़िता ने दिनांक 2 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 31 मई 2025 की रात्रि को आरोपी बलवीर कुमार उसे शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। आरोपी पहले उसे सीकर स्थित एक होटल में लेकर गया। इसके बाद लोसल, महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन और जयपुर में रुपए के कमरों में रखा।

इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट करता रहा। पीड़िता द्वारा शादी की बात कहने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस थाना चितावा में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवीर कुमार (23) पुत्र मदनलाल मेघवाल निवासी चितावा के रूप में हुई है।

कुचामन सिटी में भगवान परशुराम सर्किल का निर्माण शीघ्र, स्थान किया गया चिह्नित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments