कुचामन सिटी. अंधकार से प्रकाश की ओर, सुखद जीवन और आपसी सौहार्द की भावना को साकार करते हुए मकर संक्रांति के पावन पर्व पर महावीर इंटरनेशनल संस्था परिवार (वीर-वीरा धरा) द्वारा सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।


संस्था की ओर से 14 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे वीर सुरेन्द्र सिंह दीप्पुरा के सहयोग से संपर्क संस्थान में मूक-बधिर बच्चों को अल्पाहार करवाया गया।


इसके पश्चात पुराने बस स्टैंड स्थित किनोई पार्क में प्रातः 11:30 बजे वीर सोहन लाल एवं वीरा सचिव शारदा वर्मा परिवार द्वारा कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल एवं भोजन सामग्री का वितरण किया गया।

वहीं, दामोदर लाल झवर परिवार द्वारा मजदूर चौक एवं मुसाफिर खाना क्षेत्र में आमजन को तिल के लड्डू वितरित कर मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस सेवा कार्य में संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, युवा अध्यक्ष आनंद सेठी, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर जीवन सिंह, वीर सुरेन्द्र सिंह, वीर अशोक अजमेरा, वीरा सुनीता, कोमल गगवाल, नीरजा गोयल, इंदु सेन, कल्पना, राखी, नेहा, खुशबू जैन, नीतु-विकास पाटनी, राहुल, नीरज, शुभम जैन एवं किशनलाल कुमावत सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग किया।
कार्यक्रम के समापन पर वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।






