Homeकुचामनसिटीकुचामन में 19 से 21 जनवरी तक विशाल दिव्यांग सहायता शिविर, जिला...

कुचामन में 19 से 21 जनवरी तक विशाल दिव्यांग सहायता शिविर, जिला कलक्टर को निमंत्रण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में महावीर इंटरनेशनल कुचामन एवं सहयोगी परिवारों के सहयोग से 19 से 21 जनवरी तक बसंत कुमार बिड़ला बारात भवन, नली का बालाजी में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर के उद्घाटन हेतु डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर महेंद्र खड़गावत एवं नगर परिषद आयुक्त/सभापति को 19 जनवरी सुबह 11:30 बजे पधारने का निमंत्रण दिया गया है। इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट कर व्यवस्था में सहयोग का निवेदन भी किया गया।

- विज्ञापन -image description

आयोजकों के अनुसार शिविर में जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कैलिपर, वॉकर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, छड़ी/स्टिक सहित अन्य सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए रोडवेज व रेलवे पास, ऑडियोमेट्री जांच तथा यूआईडी कार्ड भी निःशुल्क बनाए जाएंगे।

- Advertisement -ishan

अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि शिविर की सुचारु व्यवस्था, प्रचार-प्रसार एवं संचालन हेतु महावीर इंटरनेशनल के सदस्य एवं महावीर वीरा यूथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शिविर प्रभारी सुरेश मेहरा (अजमेर) व सुभाष पहाड़िया (कुचामन) ने जानकारी दी कि 18 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे बारात भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित कर शिविर की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

कुचामन सिटी: कलक्टर ने लिया अवैध खनन रोकने का जिम्मा, रास्तों पर खुदवाई खाई, वाहनों को किया जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments