Homeकुचामनसिटीकुचामन पुलिस का दो दिवसीय विशेष अभियान, होटल-ढाबों व वाहनों की सघन...

कुचामन पुलिस का दो दिवसीय विशेष अभियान, होटल-ढाबों व वाहनों की सघन जांच

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कस्बा क्षेत्र में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, सड़क हादसों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना रहा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह अभियान ऋचा तोमर, पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में, विमल सिंह नेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं मुकेश चौधरी, वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में संचालित किया गया।

- विज्ञापन -image description

अभियान का नेतृत्व थानाधिकारी सतपाल सिंह द्वारा किया गया।

होटल-ढाबों की सघन जांच

दो दिवसीय अभियान के दौरान कुचामन सिटी क्षेत्र में हाईवे पर स्थित 44 होटल-ढाबों की जांच की गई। जांच के दौरान होटल कर्मचारियों, संचालकों एवं ठहरने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 7 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक (इंसदादी) कार्रवाई की गई।

- Advertisement -ishan

नाकाबंदी कर वाहनों की जांच

दिनांक 23 व 24 जनवरी 2026 को कुचामन पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई। तेज गति से वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 200 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालान किए गए, जबकि 10 वाहनों को डिटेन किया गया।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर अपराधियों का समर्थन अथवा उन्हें फॉलो करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इस क्रम में 6 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

कुचामन सिटी: हेड कांस्टेबल से ASI बने मुनीर खान, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

कुचामन सिटी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments