Wednesday, May 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन पहुंचे राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा, देवनारायण योजनाओं की समीक्षा व समाज...

कुचामन पहुंचे राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा, देवनारायण योजनाओं की समीक्षा व समाज से संवाद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाणा शनिवार को स्टेशन रोड स्थित होटल केसर पैलेस एंड रेस्टोरेंट, कुचामन सिटी पहुंचे। यहां गुर्जर समाज व एमबीसी वर्ग की ओर से उनका भव्य स्वागत-सम्मान किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में देवनारायण योजनाओं की समीक्षा व चर्चा की गई।

- विज्ञापन -image description

राज्य मंत्री भडाणा ने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार ने दो साल में वह काम कर दिखाए हैं। जो पिछले 15 वर्षों में नहीं हो पाए। सरकार बनते ही देवनारायण बोर्ड का गठन किया गया और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट दिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 8 देवनारायण छात्रावास स्वीकृत किए जा चुके हैं और पूरे प्रदेश में योजनाओं से समाज को सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि नावां राजेश गुर्जर, देवनारायण विकास समिति अध्यक्ष बजरंगलाल गुर्जर, को-ऑपरेटिव चेयरमैन व होटल केसर पैलेस डायरेक्टर चेनाराम गुर्जर दीपपुरा, वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गुर्जर, को-ऑपरेटिव व्यवस्थापक श्रीराम गुर्जर, शासन सचिवालय कार्मिक विभाग के राजेश गुर्जर, भाजपा डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

इसके अलावा धनराज गुर्जर, एडवोकेट हीराराम गुर्जर, गोपाल गुर्जर मिठड़ी, हीराराम म्हांसी, कानजी गुर्जर, लालचंद गुर्जर, सरपंच देवीलाल कुमावत, भाजपा नेता सुनील चौधरी, स्वास्तिक इंडस्ट्रीज चेयरमैन नरेंद्र बागड़ा, छोटूलाल स्वामी, मदनराम गुर्जर आसपुरा, भंवरलाल कोली, मदनाराम रूघनाथपुरा, सुरेश बागड़ी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

भडाणा ने कुचामन में निर्माणाधीन करोड़ों रुपए लागत के देवनारायण छात्रावास का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पूरे जिले के विभिन्न वर्गों को लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए और आमजन की भागीदारी से विकास कार्य आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

कुचामन सिटी: प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने संगठनों से की बजट-पूर्व चर्चा, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!