Wednesday, February 11, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: चितावा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, सहायक...

कुचामन सिटी: चितावा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. चितावा में आज स्मार्ट मीटर के खिलाफ सैकड़ों किसान लामबंद हुए। किसानों ने सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

- विज्ञापन -image description
image description

अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अजमेर विद्युत वितरण निगम जब से कंपनी बनी है, तब से लेकर आज तक बिजली में कोई सुधार नहीं किया गया है और बार-बार मीटर बदले जा रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष रेखाराम बडकेशिया ने कहा कि सरकार देश की सारी संपत्तियों को निजी हाथों में देकर जनता के साथ लूट मचा रखी है। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव मोतीलाल शर्मा ने कहा कि हम संपूर्ण जिले में स्मार्ट मीटर के विरोध में अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करेंगे।

- Advertisement -ishan

इस दौरान माकपा के तहसील सचिव हरदेवा राम अणदा, नारायण राम दहिया, खींवकरण डबरिया, कानाराम बिजारणिया और कॉमरेड अब्बास खान ने भी संबोधित किया। इसके बाद चितावा विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया तथा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर तुरंत कार्यवाही रोकने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव मोतीलाल शर्मा, कॉमरेड अब्बास खान, हरदेवा राम अणदा, रेखाराम बडकेशिया, काना राम बिजारणिया, नारायण राम दहिया, भगवाना राम कडवा, महेश पारीक, भंवरलाल बुरड़क, अर्जुन राम भिंचर, देवीलाल बुरड़क, नेमीचंद, रमेश मेघवाल, रामेश्वर रायल, कमल कुमार और राजकुमार स्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

डीडवाना-कुचामन में डॉ. समित शर्मा बने नए प्रभारी सचिव, नागौर की जिम्मेदारी अजमेर संभागीय आयुक्त को

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!