कुचामन सिटी. वकीलों की सर्वोच्च संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावी समर ने रफ्तार पकड़ ली है। आगामी बार काउंसिल चुनाव में जयपुर बार की अधिवक्ता डॉ. मोबिना खान ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।


चुनाव प्रचार के तहत डॉ. मोबिना खान ने कुचामन सिटी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान करते हुए प्रथम वरीयता का मत देने का आग्रह किया। इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बार संघ कुचामन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने डॉ. मोबिना खान को शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में डॉ. मोबिना खान ने कहा कि उनके चयन की स्थिति में वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, समस्याओं के त्वरित समाधान और पेशे की गरिमा को सुदृढ़ करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।
इस अवसर पर बार संघ कुचामन अध्यक्ष दिनेश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पारीक, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, भंवराराम ल्योरा, मनीष शर्मा, बार संघ पुस्तकालयाध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा, प्रेम सिंह बीका, अशोक पुरी, मुरलीधर जोशी, विजेन्द्र बुगालिया, अंशुमान सिंह, दौलत खां, दराब खां, मोहम्मद इस्लाम, मुकेश घंसवा, अयुब अली, साहिल, सुखदेव चौधरी, संजय सैन, गुलहसन खां सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: कलक्टर ने लिया अवैध खनन रोकने का जिम्मा, रास्तों पर खुदवाई खाई, वाहनों को किया जब्त






