Wednesday, May 6, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना पुलिस ने बिल्लू में युवक से मारपीट और गोली मारने के...

डीडवाना पुलिस ने बिल्लू में युवक से मारपीट और गोली मारने के मामले में एक और आरोपी पकड़ा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना पुलिस द्वारा ग्राम बिल्लू में युवक के साथ मारपीट कर अवैध फायर आर्म्स से गोली मारने के प्रकरण में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी क्रम में पुलिस ने एक और आरोपी लक्की उर्फ लक्सा को गिरफ्तार किया है। जिस पर मुख्य आरोपियों को सहायता पहुंचाने का आरोप है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी लक्की उर्फ लक्सा ने मारपीट व फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को अपनी मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी तथा घटना के बाद उन्हें दो दिन तक शरण भी दी थी। इससे पहले इस प्रकरण में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर नेमीचंद खारिया तथा वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में की गई। पुलिस थाना बडू के थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

- Advertisement -ishan

पुलिस के अनुसार – दिनांक 12 दिसंबर 2025 को ग्राम बिल्लू निवासी विपिन मेघवाल के साथ एक सफेद कार में आए बदमाशों ने मारपीट की तथा अवैध फायर आर्म्स से गोली मारकर उसे घायल कर फरार हो गए थे। पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

दौरान-ए-अनुसंधान पुलिस ने पूर्व में जितेंद्र सिंह और अनिल वर्मा को गिरफ्तार किया था। आगे की जांच में यह तथ्य सामने आया कि लक्की उर्फ लक्सा पुत्र राजेंद्र नायक निवासी नैणिया ने आरोपियों को भागने में मदद की और उन्हें शरण दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

डीडवाना पुलिस ने सीकर में वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!