Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हरियाजून स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में संत गोपालदास महाराज की...

कुचामन सिटी: हरियाजून स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में संत गोपालदास महाराज की 51वीं बरसी श्रद्धा से मनाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. निकटवर्ती ग्राम हरियाजून की टिकल्या पहाड़ी पर स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में पूज्य संत स्व. गोपालदास महाराज की 51वीं बरसी पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया।

- विज्ञापन -image description

बरसी के अवसर पर सोमवार रात्रि को मंदिर परिसर में भव्य जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में पालड़ी बालाजी के महंत गोपालदास महाराज, पांचोता मंदिर के महंत गिरधरदास महाराज, जीवनपुरी के महंत तथा भादी पीठ मंदिर के गायक कलाकार श्रीकांत गौड़, हेमराज एवं पूरणमल ने भगवान शिव के एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और वातावरण शिवमय हो गया। भोर तक चली भजन संध्या में अनेक संत-महात्मा एवं आसपास के गांवों से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंदिर के महंत शिवगिरी महाराज ने कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत किया।

- विज्ञापन -image description

दूसरे दिन मंगलवार को मंदिर परिसर एवं संत गोपालदास महाराज के समाधि स्थल को रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। इसके पश्चात समाधि स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मंदिर समिति से जुड़े भंवरलाल शर्मा, गोपाल शर्मा मंडावरा, भंवर ठोलिया, रामचंद्र पारीक, नेमाराम आंवला, रामदेव सवाईपुरा, धनराज गुर्जर, अभिमन्यु जोशी, सीताराम सोनी, अक्षय दवे, धनराज सोनी, महावीर शर्मा जूसरी, दुर्गासिंह सहित अनेक श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं को संभालने में सहयोग किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments