Sunday, May 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी पंचतीर्थ यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न

कुचामन सिटी: शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी पंचतीर्थ यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, पारसनाथ कॉलोनी निर्माण नगर जयपुर के 51 श्रावक-श्राविकाओं का दल 5 से 13 दिसम्बर तक आयोजित 9 दिवसीय धार्मिक यात्रा से धाम-धर्म लाभ लेकर लौटा।

- विज्ञापन -image description
image description

यात्रियों ने शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी, पालगंज ईशरी, निमियागढ़, मन्दारगिरि, देवधर, चम्पापुर, नालन्दा, पावापुरी, राजगीर, कुण्डलपुर, गुणावा और गया स्थित सभी जैन मंदिरों में कलशाभिषेक, शांतिधारा, पूजन और आरती अत्यंत भक्ति भाव से की।

- विज्ञापन -image description

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने शाकाहार ही सच्चा आहार का संदेश भी जन-जन तक पहुँचाया। बस यात्रा में तंबोला, अंताक्षरी और भजनों से सभी ने भरपूर मनोरंजन के साथ आनंद प्राप्त किया।

- Advertisement -ishan

यात्रा में जयपुर के साथ कुचामन, किशनगढ़, नावा और मीठड़ी के श्रावक भी सम्मिलित हुए। संपूर्ण यात्रा की व्यवस्थाएँ पदमचंद गगवाल, अकींत्त गोधा, किशोर सबलावत, मुकेश झाझरी, कान्तिलाल जैन, अनिता जैन और सुभाष पहाड़िया के नेतृत्व में सुचारु रूप से कराई गईं।

अशोक कुमार, रमेशचंद, पदमचंद, पंकज, राजेंद्र, प्रकाश, प्रमोद और अजीत सहित सभी यात्रियों ने उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!