Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: त्रिपुरा में हेरिटेज फेस्ट 2025 से लौटने पर छात्राओं का...

कुचामन सिटी: त्रिपुरा में हेरिटेज फेस्ट 2025 से लौटने पर छात्राओं का किया स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक शिविर हेरिटेज फेस्ट 2025 में देशभर से पहुंचे युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर के उद्घाटन समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि रहे।

- विज्ञापन -image description

राजस्थान से चयनित 10 युवाओं के प्रतिनिधिमंडल में कुचामन महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेवक अंजली और नीलम कुमावत ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। दोनों विद्यार्थियों ने शिविर के दौरान
अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, कला प्रदर्शन, लोक नृत्य और कौशल विकास गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया।

शिविर के प्रतिभागियों को त्रिपुरा की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, जल महल और प्रसिद्ध चाय बागानों का भ्रमण भी कराया गया, जिससे युवाओं को स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिला।

- Advertisement -ishan

महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य डॉ. पूरण सिंह गुर्जर, संकाय प्रभारी महेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. रूपचन्द भाटी, डॉ. रणसिंह चौधरी, गोविन्द लाल तंवर, कार्यक्रम अधिकारी तेजस्विनी शर्मा, अमित सेवदा, व्याख्याता पूनम बियाणी एवं इरशाद अहमद ने दोनों छात्राओं का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!