कुचामन सिटी. मेघवाल समाज भवन में आज डॉ. आंबेडकर अनुसूचित जाति कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन (AJAK) जिला डीडवाना-कुचामन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदीश राय ने की।


जिला महासचिव किस्तूरमल वर्मा ने बताया कि बैठक में एजाक कुचामन ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में ललित कुमार मोहनपुरिया को ब्लॉक अध्यक्ष, पूरणमल (लेखा अधिकारी CBEO कार्यालय) को ब्लॉक महासचिव, गोपाललाल चावला को उपाध्यक्ष तथा प्रदीप कुमार मेहरड़ा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को आगामी बैठक में ब्लॉक स्तर पर अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष जगदीश राय, जिला महासचिव किस्तूरमल वर्मा, प्रहलाद नरानिया (CBEO लाडनूं), सोहनलाल जोरम, परदेश महामंत्री, पूर्व BEEO सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे। नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला एवं भीम पट्टिका पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश लाडना ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश राय ने संगठन के प्रति एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं जिला महासचिव वर्मा ने संगठन की सदस्यता एवं गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। सोहनलाल जोरम ने वर्तमान समय में संगठन की भूमिका और आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक में छात्रवृत्ति, पदोन्नति एवं नवनियुक्तियों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में ललित कुमार मोहनपुरिया, चतुर्भुज मेघवंशी, बाबूलाल भरवाड़, गोपालराम, महेश माही, भंवरलाल बनिया, ओंकारमल, किशनलाल कासोटिया, हरिराम देवगाँवां, कैलाशचंद लडना, देवीलाल, बजरंगलाल, पंचूराम, पूरणमल, प्रदीप कुमार मेहरड़ा, धनाराम, नेमीचंद काला, गोगाराम, लोकेश, नवल, सुगनाराम गांधी, मानाराम बिदावत, पूर्णाराम लाचारी, रेखाराम, सोहन जोरम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।






