Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर 5 से 7 दिसंबर तक होगा...

कुचामन सिटी: विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर 5 से 7 दिसंबर तक होगा आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में महावीर भवन पुरानी धान मंडी में 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक तीन दिवसीय विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

शिविर का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

- विज्ञापन -image description

संस्था के सचिव अजित पहाड़िया ने बताया कि न्यूनतम शुल्क पर आयोजित इस शिविर में वीर-वीरा यूथ परिवार द्वारा सम्पूर्ण शारीरिक जांच तथा हेल्थ एक्सपर्ट की काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

जोन सचिव वीर कैलाश जैन और अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल ने बताया कि शिविर में विश्व-स्तरीय Dr. Lal PathLabs की टीम – अश्वनी मारु और पवन अग्रवाल केवल एक ब्लड सैंपल से सामान्य व विशेष जांचें करेगी।

- Advertisement -ishan

वीर सुभाष पहाड़िया ने बताया कि अब कुचामन के लोगों को महानगरों जैसी जांच सुविधाएं शहर में ही मिलेंगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस शिविर में पहुंचकर न्यूनतम शुल्क पर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं। शिविर के संयोजक वीर अशोक अजमेरा और सम्पत बगड़िया हैं।

कुचामन सिटी व परबतसर क्षेत्र में रीको के लिए 504 बीघा भूमि आवंटित, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments