Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में युवक संघ का पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम

कुचामन सिटी में युवक संघ का पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ की कुचामन सिटी इकाई के तत्वावधान में मेघा हाईवे पर रुदाक्ष होटल के सामने स्थित सर्व समाज मुक्तिधाम में पौधों की देखभाल एवं संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

युवक संघ के शाखा अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत नवयुवकों ने पूर्व में रोपित पौधों की छंटाई, निराई-गुड़ाई, नियमित सिंचाई, सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक उपाय, पौधों की सुरक्षा तथा उनके आसपास स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गोविंद राम उपाध्याय सहित मोहनलाल कलवाडिया, धर्मेंद्र कलवाडिया, मुकेश उपाध्याय, सत्यप्रकाश शर्मा, तुषार उपाध्याय एवं अनेक समाजबंधुओं ने श्रमदान कर सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में डीडवाना-कुचामन जिला महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा ने युवक संघ द्वारा किए गए इस पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा के प्रयास को अनुकरणीय एवं सराहनीय बताते हुए युवाओं की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: अनिल सिंह की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 162 यूनिट रक्त संग्रह

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!