कुचामन सिटी. नगर परिषद में आज भाजपा कुचामन शहर मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल के नेतृत्व में मेघवाल समाज के प्रतिनिधियों ने नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।


इसके पश्चात मेघवाल समाज भवन, स्टेशन रोड की जल निकासी समस्या को लेकर सभापति को लिखित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में जसराज खुड़ीवाल ने बताया कि मेघवाल समाज भवन, स्टेशन रोड क्षेत्र में लंबे समय से पानी निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जलभराव के कारण वहां अध्ययनरत बच्चों और आसपास के लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका लगातार बढ़ रही है। इस संबंध में पूर्व में 22 अगस्त 2023 को तत्कालीन सरकार को लिखित रूप से अवगत कराया गया था, लेकिन उस समय कांग्रेस सरकार होने के कारण अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं की अनदेखी की गई और समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उम्मीद है कि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। सभापति से आग्रह किया गया कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर मेघवाल समाज समिति अध्यक्ष रतनलाल डेनवाल, चिरंजीलाल बनिया, गोविंदराम जाखड़, महेश नारनोलिया, सुनील खुड़ीवाल, रूपेश खुड़ीवाल, शीशपाल भाकल, गोपाल, रामचंद्र, दीपक, हरीश और लोकेंद्र सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुचामन क्षेत्र के खेतों में सरसों की बहार, मौसम बना किसानों की उम्मीद






