Monday, April 20, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन क्षेत्र में सड़क सुरक्षा ऑडिट, SH-90 पर संयुक्त निरीक्षण कर विभागों...

कुचामन क्षेत्र में सड़क सुरक्षा ऑडिट, SH-90 पर संयुक्त निरीक्षण कर विभागों को दिए निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला कलक्टर महेंद्र खड़गावत द्वारा गठित सड़क सुरक्षा ऑडिट समिति ने आज SH-90 छोटी खाटू से भाटीपुरा जिला सीमा तक संयुक्त निरीक्षण किया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल नेहरा, PWD के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र जांगिड़, RSRDC के प्रोजेक्ट ऑफिसर प्रवीण सोनी तथा परिवहन विभाग से मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर गणपत सिंह और मनोज शर्मा मौजूद रहे।

- विज्ञापन -image description

संयुक्त टीम ने सड़क सुरक्षा ऑडिट के तहत मार्ग के प्रमुख एक्सीडेंट-जोन (दुर्घटना संभावित) क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विशेष रूप से कुचामन बाईपास पर मकराना रोड चौराहा, बुडसू तिराहा, कुचामन एंट्री पॉइंट, नारायणपुरा तिराहा सहित अन्य संवेदनशील स्थानों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सड़क सुधार को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इनमें दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रंबल स्ट्रिप लगाने, थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग करने, बाईपास पर अनावश्यक बोर्ड हटाने, कैट आई लगाने, डिवाइडर पर रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाने तथा चौराहों पर सड़क चौड़ीकरण के निर्देश शामिल हैं।

- Advertisement -ishan

इसके साथ ही एप्रोच रोड पर स्पीड ब्रेकर निर्माण सहित अन्य सुधारात्मक कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए, ताकि सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

कुचामन सिटी: कांग्रेस नेता सारस्वत और चावला का भाजपा पर तीखा हमला, दो साल का कार्यकाल बताया निराशाजनक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!