कुचामन सिटी. जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सेवा कार्यों की एक महत्वपूर्ण श्रृंखला का आयोजन किया गया।


इस क्रम में सेठ कन्हैया लाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय लीचाना में 60 विद्यार्थियों तथा श्री ऋषि कुल संस्कृत वेद विद्यालय गोपाल मंदिर, लीचाना में 19 जरूरतमंद विद्यार्थियों को दानदाताओं के सहयोग से स्वेटर एवं बिस्कुट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में पीओ सुरेन्द्र पाल मूंड, प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह राठौड़, समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, जीव मित्र डॉ. प्रकाश टेलर, जीव मित्र डॉ. हरीश कुमावत, जीव मित्र गोपाल झवर, जीव मित्र रामावतार सोनी, जीव मित्र नाथूराम कुमावत, जीव मित्र जयकुमार जैन, जीव मित्र बाबूलाल खटीक एवं जीव मित्र दीनदयाल सोनी मंचस्थ रहे। सर्दी के मौसम में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलकती नजर आई।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नरेश जैन ने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी जीवों पर दया रखने और हिंसा न करने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रशासन की ओर से संतोष कंवर, नीता चौहान एवं सुनीता चौधरी ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

सेवा कार्यों के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए बर्ड फीडर भी लगाए गए। विद्यालय प्रशासन ने जीव दया सेवा समिति के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही कोई भूखा न रहे, कोई भूखा न सोए योजना के तहत अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद लोगों के लिए दोनों समय निःशुल्क भोजन व्यवस्था प्रारंभ की गई। वहीं 30 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। जिन्हें पाकर सभी परिवारों ने समिति को दुआएं दीं।
इसके अतिरिक्त बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, पदमपुरा रोड में लगाए गए 350 पौधों की देखरेख भी जीव दया सेवा समिति परिवार द्वारा की गई।
कुचामन सिटी: 37वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 76 मरीज हुए लाभान्वित






