डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना परबतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्थाई गिरफ्तारी वारंटी दीपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर नेमीचंद खारिया (आर.पी.एस.) और वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल (आर.पी.एस.) के निकटतम सुपरविजन में की गई।

थानाधिकारी पुलिस थाना परबतसर सुमन बुन्देला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 17.12.2025 को प्राप्त निर्देशों की पालना करते हुए वांछित स्थाई गिरफ्तारी वारंटी दीपेन्द्र सिंह (25) पुत्र रामसिंह निवासी हुलढाणी को गिरफ्तार किया।






