Wednesday, April 29, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां शहर में अवैध मुरड़ खनन पर बड़ी कार्रवाई, 300 एमटी स्टॉक...

नावां शहर में अवैध मुरड़ खनन पर बड़ी कार्रवाई, 300 एमटी स्टॉक के साथ खनन माफिया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर. पुलिस ने अवैध मुरड़ के खनन व परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक खनन माफिया को गिरफ्तार किया है। जिसमें अवैध रूप से संग्रहित मुरड़ के बड़े स्टॉक का खुलासा हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी नांवा नंदलाल रिणवा मय टीम ने यह कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description

पुलिस ने अवैध खनन करने वाले खनन माफिया राजूराम को गिरफ्तार किया है। जिसके पास करीब 300 एमटी अवैध मुरड़ का स्टॉक पाया गया।

रात के अंधेरे में डम्परों से अवैध परिवहन

दरअसल घटना 20 नवंबर 2025 की है। जब खनिज विभाग के अधिकारी राजेन्द्र चौधरी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि राजस्व ग्राम बनगढ़ में खनिज मुरड़ का अवैध स्टॉक किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम खनिज विभाग, हल्का पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी के साथ मौके पर पहुंची, जहां खालेदारी भूमि पर 300 एमटी मुरड़ ढेरियों के रूप में जमा मिला। हल्का पटवारी द्वारा मौके पर राजस्व सत्यापन भी किया गया।

- Advertisement -ishan

जांच में सामने आया कि यह मुरड़ अवैध रूप से खनन कर रात के समय डम्परों के माध्यम से अन्य स्थानों से लाया गया था। मामले में बीएनएस और एमएमआरडी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। जिसमें आरोपी राजूराम (35) पुत्र मांगूराम जाट निवासी ग्राम बनगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अन्य आरोपियों तथा डम्पर वाहनों की तलाश जारी है।

नावां: तहसील व पंचायत कार्यालय का कलक्टर द्वारा औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों को नोटिस व निलंबन के निर्देश

नावां: भादी पीठ उपवृंदावन मीठड़ी में 12वां परमधाम गमन महोत्सव आज से शुरू

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!