Homeनावां शहरनावां में 23 दिसंबर को सेवन डेज स्मार्ट अकैडमी स्कूल का द्वितीय...

नावां में 23 दिसंबर को सेवन डेज स्मार्ट अकैडमी स्कूल का द्वितीय वार्षिक समारोह

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां-मीठड़ी रोड पर स्थित सेवन डेज स्मार्ट अकैडमी स्कूल में दिनांक 23 दिसंबर 2025 को विद्यालय का द्वितीय वार्षिक समारोह आरंभम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर लक्की गौड़ ने बताया कि वार्षिक समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनकी रचनात्मक एवं क्रियात्मक प्रतिभाओं को प्रदर्शित करना है।

- विज्ञापन -image description

रंगारंग प्रस्तुतियों से सजेगा समारोह

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। कार्यक्रम की तैयारी में बच्चों एवं शिक्षकों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है और सभी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।

इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. महावीर कुमार शर्मा, जॉइंट डायरेक्टर, अजमेर बच्चों को संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद इनाणिया, मालचंद नेटवाल, हरलाल सिंह, भंवरलाल खोखर, तहसीलदार रामेश्वर लाल गढ़वाल, सहायक अभियंता शांति देवी, थानाधिकारी नंदलाल चौधरी मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -ishan

वार्षिक समारोह न केवल विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों को दर्शाता है बल्कि विद्यार्थियों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करता है। इसमें सभी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।

विद्यालय प्रबंधन को विश्वास है कि आरंभम वार्षिक समारोह सभी के लिए एक स्मरणीय एवं प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध होगा।

नावां की जनता के हित पर कुठाराघात, उप जिला चिकित्सालय शहर से आठ किलोमीटर दूर जाने की तैयारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments