Homeक्राइम न्यूजनावां: चोरी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, चोरी...

नावां: चोरी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, चोरी की अल्टो कार बरामद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेन्द्र उर्फ जब्बर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई अल्टो कार बरामद की है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह (आरपीएस) और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना नावांशहर के थानाधिकारी नन्दलाल (पु.नि.) की टीम ने यह कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – 1 दिसंबर 2025 को प्रार्थी तरुण कुमार कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 नवंबर 2025 की रात उनकी जगदम्बा मोटर्स वर्कशॉप, गणेश चौराया नावांशहर से अज्ञात चोर एक अल्टो कार 800 चोरी कर ले गया। इस पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फील्ड इंटेलिजेंस व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी नरेन्द्र उर्फ जब्बर सिंह (32) पुत्र स्व. प्रभुसिंह निवासी फुलेरा को चिन्हित कर गिरफ्तार किया तथा चोरी की कार बरामद की। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी 7 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना बताया गया है।

- Advertisement -ishan

नावां में खाखड़की रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक गंभीर घायल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments