Thursday, January 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हार्दिक पलोड़ एवं ममता जलधारी ने दाधीच समाज को दिया...

कुचामन सिटी: हार्दिक पलोड़ एवं ममता जलधारी ने दाधीच समाज को दिया दहेज-मुक्त विवाह का संदेश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. दड़ीबा बीदासर गांव के निवासी शंकरलाल पलोड़ (बड़ौदा, गुजरात प्रवासी) के पुत्र हार्दिक ने कुचामनसिटी निवासी जगदीश जलधारी की सुपुत्री ममता जलधारी के साथ 4 दिसंबर 2025 को कुचामन के नर्मदा गार्डन में मंगल परिणय के बंधन में बंधे।

- विज्ञापन -image description
image description

अम्बिका शरण दाधीच मीठड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि हार्दिक पलोड़ ने दाधीच ब्राह्मण समाज के सामने मिसाल पेश करते हुए वधु-पक्ष से बिना दहेज लिए, शगुन स्वरूप मात्र एक रुपया और श्रीफल लेकर अपनी शादी सम्पन्न की। हार्दिक एवं ममता की शादी दहेज-प्रथा के खिलाफ एक अच्छा संदेश है। विवाह समारोह में उपस्थित लोगों ने वर के इस सराहनीय निर्णय का स्वागत करते हुए कुचामन सिटी दाधीच सेवा समिति द्वारा वर एवं वधु पक्ष को सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया। सभी ने नवविवाहित दंपति को आनंदपूर्ण और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

- विज्ञापन -image description

यह विवाह वास्तव में प्रेरणादायी है। इससे संपूर्ण दाधीच समाज ही नहीं, अपितु सर्व-समाज को विचार करना चाहिए। आज के आधुनिक समय में लड़की का पिता विवाह से पहले चिंता में और विवाह के बाद कर्ज में डूबकर, जिम्मेदारियों के बोझ तले दबकर अपनी उम्र से पहले असमय वृद्ध न हो यह बेहद गंभीर विषय है।

इस अवसर पर कुचामन दाधीच सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद व्यास, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, सचिव पवन कुमार दाधीच, कोषाध्यक्ष गोपाललाल दाधीच, अरुण जलधारी, कमल जलधारी, श्रीकांत मिश्रा, कन्हैयालाल दाधीच, श्यामसुंदर दाधीच, नरेंद्र दाधीच, प्रकाश दाधीच सहित समाज के अनेक बंधुजन उपस्थित थे।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: व्यापारी हत्याकांड में फर्जी सिम जारी करने वाले POS एजेंट और साथियों की गिरफ्तारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!