कुचामन सिटी में आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को “सुशासन दिवस” के रूप में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, कुचामन सिटी में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष नथमल शर्मा एवं मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह तथा सुरेश कड़वा ने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य आज भी देशवासियों के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम के अंत में अनंत तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सुशासन की शपथ दिलाई। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति सुरेश सिखवाल, भाजपा कुचामन शहर अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, जिला नागौर देहात सदस्य राजेंद्र कुमावत, पार्षद नरसीराम कुमावत सहित भागीरथ कुमावत, तुलसीराम कुमावत, खेताराम सिसोदिया, अयूब शेख, मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल, मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, ओमप्रकाश सेन, श्यामसुंदर कुमावत, अनिल जैन, गोपाल आईथान, महेश खोखरिया, गिरिराज शर्मा, टीकमचंद कुमावत, रमेश चावला, गिरधारी कुमावत, बालकिशन शर्मा, ललित चौधरी, मुकेश कुमावत, अविनाश राजोरिया सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी में महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया






