Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पेंशनर्स दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों व गुरुजनों का सम्मान

कुचामन सिटी: पेंशनर्स दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों व गुरुजनों का सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा पेंशनर्स दिवस के अवसर पर बुधवार 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे गोवर्धननाथ द्वार स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा के अध्यक्ष वीर जीवन सिंह राठौर, सचिव वीर नंदकिशोर बिडसर, कोषाध्यक्ष भंवरलाल पारीक सहित सभी वरिष्ठजनों व गुरुजनों का तिलक-माला एवं मुंह मीठा कराकर सम्मान किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर संस्था के जोन सचिव वीर कैलाशचंद जैन, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीरा अध्यक्ष वीरा सरोज पाटनी, युवा अध्यक्ष वीर आनंद सेठी, सचिव विकास पाटनी, वीर कमल गोड, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर विजयकुमार जैन, वीर संपत बगड़िया, वीरा सुनीता एवं वीरा कल्पना जैन ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया तथा गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में संस्था के पेंशनर्स वीर सोहनलाल वर्मा, वीर सुनील माथुर, वीर सुरेश गोड, वीर भानु प्रकाश ओचित्य और गिरिराज शर्मा की सहभागिता रही। साथ ही संस्था की प्रेरणा से देहदानी प्रकाश बहेड़ा (मरणोपरांत मानव सेवार्थ देहदान) के सराहनीय योगदान का भी उल्लेख किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments