Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीरमेश रूलानिया हत्याकांड: गैंगस्टर जीतू को दिल्ली से कुचामन ला रही पुलिस,...

रमेश रूलानिया हत्याकांड: गैंगस्टर जीतू को दिल्ली से कुचामन ला रही पुलिस, अगला निशाना रोहित-वीरेंद्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन पुलिस को रमेश रूलानिया हत्याकांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में अहम भूमिका निभाने वाले 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू चारण को दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि जीतू चारण ने इस हत्याकांड में गैंगस्टर वीरेंद्र चारण और हत्या करने वाले शूटरों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। उसने ही शूटर्स को हत्या का आदेश दिया था और उन्हें वारदात के लिए हथियार उपलब्ध करवाए थे। इसी कारण उस पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में जीतू चारण दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है, जिसे कुचामन लाने की प्रक्रिया जारी है।

- विज्ञापन -image description

इससे पहले कल पुलिस ने इस हत्या में सहयोग करने वाले दो आरोपियों — सुरेन्द्र पालावत और राहुल माण्डिया — की गिरफ्तारी का खुलासा किया था। दोनों ने मुख्य आरोपियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया था।

खबर – कुचामन: व्यापारी हत्याकांड में रोहित गोदारा के सहयोगी दो और आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -ishan

अब तक इस मामले में पुलिस 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैपकड़े गए आरोपियों में हत्या के मुख्य आरोपी गणपत, महेश, धर्मेंद्र और जुबेर को कोर्ट जेल भेज चुकी है। वहीं, सफीक खान और हत्या की सुपारी लेने वाले पवन चारण सहित कुल 7 आरोपी भी जेल में हैं।

हालांकि इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण अभी भी फरार हैं और विदेशों में छिपे हुए बताए जा रहे हैं।

अब पुलिस का अगला निशाना वीरेंद्र चारण या रोहित गोदारा में से किसी एक को पकड़ना होगा, क्योंकि दोनों ही वर्तमान में डीडवाना-कुचामन समेत राजस्थान के कई इलाकों में व्यापारियों को धमकियां दे रहे हैं।

इन गैंगस्टरों के नाम से फिरौती मांगे जाने की शिकायतें और एफआईआर दर्ज हो रही हैं। इसलिए पुलिस के लिए इन दोनों को गिरफ्तार करना बेहद जरूरी हो गया है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!