डीडवाना: आजवा गांव के पास दर्दनाक हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मिट्टी से भरी ट्रॉली लेकर लौट रहा था, तभी ट्रैक्टर अचानक कच्ची जमीन में फंस गया और हादसा हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार – चालक मेघाराम निवासी भवादिया की ढाणी ट्रैक्टर में जाजोलाव नाड़ी से मिट्टी भरकर ला रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर कच्ची जमीन पर फंस गया, जिससे वाहन आगे से खड़ा हो गया और ट्रॉली के बीच में फंस जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त चालक अकेला था, जिसके कारण काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक मेघाराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीडवाना: महिला नरेगा कर्मी के पैरों पर से गुज़री राजस्थान सरकार लिखी स्विफ्ट कार, चालक फरार






