Homeकुचामनसिटीकुचामन पुलिस की कार्रवाई, होटल-ढाबों की चेकिंग में पांच महिलाओं सहित 9...

कुचामन पुलिस की कार्रवाई, होटल-ढाबों की चेकिंग में पांच महिलाओं सहित 9 गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

ऋचा तोमर (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया, वृताधिकारी अरविंद विश्नोई के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में कुचामन पुलिस ने होटल और ढाबों की आकस्मिक जांच की।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान हाईवे पर स्थित कई होटलों की तलाशी ली गई, जहां चार पुरुष और पाँच महिलाएँ संदिग्ध अवस्था में पाई गईं। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में शौरभ पुत्र चरणसिंह निवासी विष्णुगार्डन गुड़गांव, किशन सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी कांकरिया, आशीष पुत्र रामनिवास निवासी अखेपुरा मकराना और प्रकाश पुत्र खेमाराम निवासी दाल मिल के पास कुचामन सिटी शामिल हैं।

- Advertisement -ishan

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

डीडवाना-कुचामन एसपी ऋचा तोमर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments