Homeक्राइम न्यूजनावां: पूर्व सरपंच के घर जुआ खेलते पकड़े गए 9 जुआरी, कुचामन...

नावां: पूर्व सरपंच के घर जुआ खेलते पकड़े गए 9 जुआरी, कुचामन के भी आरोपी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला डीएसटी टीम ने गुढ़ा साल्ट क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच मूलचंद माली के घर पर दबिश दी।

- विज्ञापन -image description

यहां जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक लाख 91 हजार रुपए नकद और ताश की गड्डियाँ बरामद की। मामला जांच में है और पकड़े गए कई लोग नावां क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

पूर्व सरपंच के घर में चल रहा था जुआ

सूत्रों के अनुसार गुढ़ा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि सटोरियों को शरण देते हैं। रविवार रात करीब 11 बजे डीएसटी टीम ने अचानक छापा मारा। मौके पर 9 लोग ताश के साथ जुआ खेलते मिले। सभी को हिरासत में लेकर मौके से ताश और नकदी जब्त की गई।

डीएसटी टीम ने कुल 1,91,000 रुपए नकद और ताश पत्ते जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -ishan
गिरफ्तार आरोपी।

गिरफ्तार आरोपी नावां-कुचामन क्षेत्र के

गिरफ्तार आरोपियों में गोपालराम कुमावत (49) निवासी लुणवा, चन्द्राराम कुमावत (40) निवासी हेमपूरा, धर्मेन्द्र कुमार रेगर (41) निवासी गुढ़ा साल्ट, मनोज अग्रवाल (48) निवासी मिश्रो की गली कुचामन, प्रदीप कुमार जैन (42) निवासी सेठ रोड नावा, चुन्नीलाल खटीक (50) निवासी खटीकों का मोहल्ला नावा, सुभाष चन्द ब्राह्मण (50) निवासी हरियाजून कुचामन, रामेश्वर जाट (64) निवासी राजास, और महिपाल सिंह राजपूत (46) निवासी लुणवा शामिल हैं।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जुआ संचालन में और कौन लोग शामिल थे और क्या किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि की भूमिका रही। अभी नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments