Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कुंभलगढ़ में महावीर इंटरनेशनल का दो दिवसीय मंथन शिविर आयोजित

कुचामन सिटी: कुंभलगढ़ में महावीर इंटरनेशनल का दो दिवसीय मंथन शिविर आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान की ऐतिहासिक रणभूमि कुंभलगढ़ में महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का दो दिवसीय मंथन शिविर एवं गवर्निंग काउंसिल शपथ ग्रहण समारोह 8 और 9 नवम्बर को आयोजित हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सी.ए. वीर अनिल जैन, महासचिव वीर सोहनलाल वैद, कोषाध्यक्ष वीर सुधीर कुमार जैन सहित 251 वीरों ने भाग लिया। आयोजन का स्नेहिल आतिथ्य वीर गौतम राठौड़ द्वारा किया गया।

- विज्ञापन -image description

शिविर में रिजन-3 और अजमेर जोन से कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे जिनमें – एडवाइजरी बोर्ड सदस्य वीर पदमचंद जैन, वीर अशोक कुमार गोयल, जोन अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर संजय धारीवाल (मकराना), कुचामन सिटी से मिसरी प्रोजेक्ट कन्वीनर वीर सुभाष पहाड़िया जैन, जोन सचिव वीर कैलाश चंद जैन, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजीत पहाड़िया, तथा बिजयनगर-ब्यावर जोन से इंटरनेशनल डायरेक्टर मिसरी वीर विनोद चोरडिया, जोन चेयरमैन वीर तेजमल बुरड़, वीर राजेश रांका और वीर सुशील छाजेड़ शामिल रहे।

मेज़बान सेंटर की ओर से सभी अतिथियों का तिलक, दुपट्टा एवं भक्तामर पुस्तक भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। मंथन शिविर के दौरान सभी वीरों ने संस्था की प्रगति, सामाजिक सेवा और भविष्य की योजनाओं पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!