कुचामन सिटी. शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित सेंट्रल बैंक की गली के पास बने गड्ढे और टूटी सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।


यहां हर रोज टू व्हीलर सवार फिसलकर गिर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गली की सड़क सिवरेज पाइप लाइन कनेक्शन के बाद बनाई गई थी, लेकिन कुछ ही समय में सड़क के कंकड़ निकल गए और जगह-जगह गड्ढे बन गए। ऊपर से सड़क किनारे ठेले खड़े होने से रास्ता और संकरा हो गया है, जिससे वाहन चालकों को गुजरने में भारी दिक्कत हो रही है।
निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद के जेईएन जुगल किशोर को कई बार अवगत कराया गया, मगर हर बार सिर्फ आश्वासन देकर बात टाल दी गई। लोगों ने प्रशासन से जल्द ही सड़क की मरम्मत करने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके।

कुचामन सिटी: INTUC के महासचिव अभय सिंह हैदराबाद में PSI की राष्ट्रीय बैठक में होंगे शामिल






