Sunday, May 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य एकता यात्रा...

कुचामन सिटी: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य एकता यात्रा का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नावां विधानसभा क्षेत्र के कुचामन में मंगलवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य और विशाल एकता यात्रा का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम की शुरुआत कनोई पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद राजस्व विभाग मंत्री विजय सिंह चौधरी के नेतृत्व में एकता यात्रा रवाना हुई।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता रादड़, जिला परिषद प्रमुख भागीरथ चौधरी, नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल, एडीएम राकेश गुप्ता, एसडीएम विश्वामित्र मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल खोखर, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

यात्रा के दौरान सरदार पटेल अमर रहें, वंदे मातरम्, एक भारत – श्रेष्ठ भारत के नारों ने पूरे शहर का माहौल देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया। स्टेशन रोड स्थित शहीद फैज मोहम्मद की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद यात्रा आगे बढ़ी।

एकता यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होती हुई पुनः कनोई पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन नेशनल यूथ आइकन वकील विजय हिन्द जालिमपूरा ने किया।

कुचामन सिटी: एसडीएम ने SIR को लेकर अधिकारियों की ली बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!