कुचामन सिटी पुलिस ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर रूपये की मांग करने के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी तौफिक खान उर्फ टोनू को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार – यह मामला 23 जुलाई 2025 को पीड़िता द्वारा थाना नावा शहर में दर्ज करवाया गया था, जिसमें आरोपी ने महिला की बिना जानकारी के उसकी आपत्तिजनक फोटो लेकर उसे 2 लाख रुपए देने या शादी करने का दबाव बनाया था। मांग पूरी नहीं करने पर आरोपी ने फोटो वायरल भी कर दी थी।

ऋचा तोमर (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देश, नेमीचंद खारिया (RPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर के सुपरविजन तथा मुकेश चौधरी (RPS), वृत्ताधिकारी कुचामन शहर की मॉनिटरिंग में त्वरित कार्रवाई की गई।
अनुसंधान के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के बयान लिए गए, वायरल फोटोग्राफ जब्त किया गया तथा आरोपी की तलाश की गई। प्रमाण मिलने पर तौफिक खान उर्फ टोनू (19) पुत्र शबीर खान निवासी गौरव चौक मालियों का मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर पीड़िता को ब्लैकमेल कर आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्यों – हेड कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल कैलाशचंद और कांस्टेबल राजकुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नावां: दानाराम हत्याकांड में भाई ने दर्ज करवाई FIR, कहा- मेजर गाड़ी में आए बदमाशों ने किया हमला
कुचामन पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे हत्या के आरोपी दिनेश को किया गिरफ्तार






