Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में शादी समारोह में बड़ी चोरी, दो युवक 3.5 लाख...

कुचामन सिटी में शादी समारोह में बड़ी चोरी, दो युवक 3.5 लाख लेकर फरार; VIDEO

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर में आज एक हैरान करने वाली वारदात हुई, जहाँ दिनदहाड़े शादी समारोह के दौरान नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसे पुलिस ने अब सार्वजनिक कर दिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

मिनटों में 3.5 लाख की चोरी

आज 29 नवंबर 2025 की दोपहर लगभग 2:25 से 2:26 PM के बीच यह चोरी की वारदात नर्मदा गार्डन कुचामन में हुई। यहाँ निमोद निवासी मनोज कुमार महर्षि की बेटी का शादी समारोह चल रहा था। समारोह की भीड़ का फायदा उठाते हुए दो अज्ञात युवक कार्यक्रम स्थल में आए और 3,50,000 रुपए से भरा बैग उठाकर मौके से फरार हो गए।

- विज्ञापन -image description

CCTV फुटेज में दोनों युवकों की गतिविधियाँ और उनका बैग लेकर बाहर निकलना स्पष्ट दिख रहा है। वारदात इतनी जल्दी हुई कि किसी को शक तक नहीं हुआ।

फुटेज वायरल, सर्च ऑपरेशन शुरू

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज और सूचना संदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान जल्द की जा सके। कुचामनसिटी पुलिस आरोपियों की तलाश में टीम लगाकर आसपास के इलाकों, वीडियो फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!