Saturday, August 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में उलटी व्यवस्था: रात को अंधेरा, दिन में जलती स्ट्रीट...

कुचामन सिटी में उलटी व्यवस्था: रात को अंधेरा, दिन में जलती स्ट्रीट लाइटें

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में इन दिनों एक अजीब हालात बने हुए हैं। जिन स्ट्रीट लाइट्स को रात में जलना चाहिए, ताकि लोग अंधेरे में दुर्घटनाओं से बच सकें, वे लाइटें दिन में जलती नजर आ रही हैं।

- विज्ञापन -image description

शहर के कई वार्डों में रात के समय गलियां अंधेरे में डूबी रहती हैं। नगर परिषद प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद न तो खराब लाइटों की रिपेयरिंग की जा रही है और न ही उनका रिप्लेसमेंट। वहीं, कुछ लाइटें ऐसी हैं जो दोपहर से लेकर शाम तक लगातार जलती रहती हैं।

- विज्ञापन -image description

नगर परिषद की लापरवाही यहीं खत्म नहीं होती –  समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाता, ऊपर से दिनभर लाइटें जलने से बिजली की भी बर्बादी हो रही है। कई बार खराब लाइटें महीनों तक यूं ही बंद पड़ी रहती हैं, जिससे शहरवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

आए दिन हो रहे हादसे यह दर्शाते हैं कि शहर की व्यवस्थाएं कितनी लचर हैं – चाहे सफाई व्यवस्था की बात हो या टूटी-फूटी सड़कों की। यहां तक कि नगर परिषद कार्यालय के सामने की सड़क तक महीनों से बदहाल पड़ी है, जिसकी मरम्मत तक नहीं हो पाई है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने की पहचान

कुचामन सिटी: जिलिया में ट्रेलर और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की भिड़ंत, सड़क पर बिखरे सिलेंडर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!