Tuesday, May 26, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन झील प्रदूषण पर उपखंड अधिकारी का कड़ा निर्देश, नगर परिषद को...

कुचामन झील प्रदूषण पर उपखंड अधिकारी का कड़ा निर्देश, नगर परिषद को दी चेतावनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर के पर्यावरण और जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने नगर परिषद के आयुक्त शिकेश कांकरिया को कड़ा निर्देश जारी किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

हाल ही में किए गए निरीक्षण में पाया गया कि नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित कुचामन झील के चारों ओर बेतरतीब ढंग से कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे झील पूरी तरह प्रदूषित हो चुकी है। इसके अलावा झील के आसपास बड़ी संख्या में बिलायती बबूल के पेड़ उग आए हैं, जो झील के पारिस्थितिकी तंत्र और सौंदर्य के लिए नुकसानदायक साबित हो रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

उपखंड अधिकारी ने कहा कि कुचामन झील क्षेत्र का संरक्षण स्थानीय पर्यावरण और जलजीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नगर परिषद के आयुक्त शिकेश कांकरिया को स्पष्ट निर्देश दिए कि झील के अंदर और उसके चारों ओर उग रहे बिलायती बबूल के पेड़ों के संबंध में चर्चा कर उपयुक्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही शहर के कचरे को डंप करने के लिए एक निर्धारित और सुरक्षित स्थान चिन्हित किया जाना चाहिए, ताकि झील के आसपास कचरा फेंकने की समस्या रोकी जा सके।

- Advertisement -ishan

विश्वामित्र मीणा ने नगर परिषद से यह भी कहा कि उपरोक्त सभी उपायों को शीघ्र लागू किया जाए और उनकी पालन रिपोर्ट तुरंत उपखंड अधिकारी को भेजी जाए। उन्होंने साफ किया कि झील के संरक्षण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

कुचामन सिटी में उलटी व्यवस्था: रात को अंधेरा, दिन में जलती स्ट्रीट लाइटें

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!