Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: घरों में नल सूखे पर प्रशासन की लापरवाही से सड़कों...

कुचामन सिटी: घरों में नल सूखे पर प्रशासन की लापरवाही से सड़कों पर यूं ही बह रहा पानी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में पिछले चार दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित है। जिससे आमजन भारी परेशानी झेल रहे हैं। दूसरी ओर अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर में रोजाना बड़ी मात्रा में पानी बहकर व्यर्थ हो रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

शहर के कई इलाकों में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर बनती जा रही है।

- विज्ञापन -image description

आज की तस्वीर न्यू मॉडल स्कूल के पास की है। जहां स्कूल के सामने ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से लगातार बड़ी मात्रा में पानी बह रहा है। लेकिन अभी तक किसी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया।

- Advertisement -ishan

एक ओर सरकार और पर्यावरण संरक्षण संगठन लगातार पानी बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। लोगों को पानी की महत्ता समझा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी ही जागरूकता का पालन नहीं कर रहे। विभाग की उदासीनता के कारण शहर में पानी की किल्लत के बावजूद कीमती पानी सड़कों पर बह रहा है, लेकिन प्रशासन समस्या का समाधान करने की बजाय अनदेखी कर रहा है।

कुचामन में नाबालिग से दो दिन तक दुष्कर्म; तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सज़ा

कुचामन शहर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, प्राइवेट कंपनी चला रही है व्यवस्था

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!