Homeनावां शहरनावां में बिजली बिल बकायेदारों पर कार्रवाई, 22 कनेक्शन काटे

नावां में बिजली बिल बकायेदारों पर कार्रवाई, 22 कनेक्शन काटे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में विद्युत निगम की ओर से मंगलवार को बिजली बिलों के बकाया राजस्व की वसूली हेतु अभियान शुरू किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सहायक अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि बहुत से उपभोक्ता विद्युत बिलों का समय पर भुगतान नहीं करते है। जिनकी वसूली के लिए कई उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए गए ओर वसूली की गई। मंगलवार को निगम की टीम की ओर से उपभोक्ताओं के 22 कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही कार्रवाई में करीब 25.50 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया गया।

- विज्ञापन -image description

यह अभियान अजमेर के मुख्य अभियंता मुकेश कुमार बाल्डी के निर्देश पर शुरू किया गया तथा कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नावा सहायक अभियंता सचिन कुमार तम्बोली और कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में तकनीकी कर्मचारी ताराचंद बंजारा, जीतराम मीणा और सहायक राजस्व अधिकारी पंकज सोनी ने कार्रवाई की।

निगम के कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि कई उपभोक्ताओं द्वारा लगातार नोटिस दिए जाने के बाद भी बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा था। जिसके कारण यह सख्त कदम उठाया गया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: घरों में नल सूखे पर प्रशासन की लापरवाही से सड़कों पर यूं ही बह रहा पानी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments