Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन के नए डीएसपी बने मुकेश चौधरी, डीडवाना-मकराना-लाडनूं में भी फेरबदल

कुचामन के नए डीएसपी बने मुकेश चौधरी, डीडवाना-मकराना-लाडनूं में भी फेरबदल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राज्य सरकार ने 180 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादलों की सूची जारी की है। इस सूची में डीडवाना-कुचामन जिले के कई वृत्तों में भी फेरबदल किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

डीडवाना में बदलाव:
वृत्ताधिकारी धर्मचन्द विश्नोई का तबादला जयपुर एटीएस में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में किया गया है। उनकी जगह जेठू सिंह को वृत्ताधिकारी डीडवाना नियुक्त किया गया है।

- विज्ञापन -image description

कुचामन में नई नियुक्ति:
कुचामन के वृत्ताधिकारी अरविंद विश्नोई को हटाकर उनकी जगह मुकेश चौधरी जो पूर्व में डीएसपी यातायात अलवर में पदस्थ थे को वृत्ताधिकारी कुचामन नियुक्त किया गया है। अरविंद विश्नोई को अब उप पुलिस अधीक्षक एससी/एसटी सेल जिला नागौर पर तैनात किया गया है।

मकराना में बदलाव:
मकराना के वृत्ताधिकारी भवानी सिंह का तबादला पुलिस आयुक्तालय जयपुर (चाकसू) में सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में किया गया है।
उनकी जगह विक्की नागपाल जो पूर्व में लाडनूं के वृत्ताधिकारी थे को मकराना का नया सीओ नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -ishan

लाडनूं में नई नियुक्ति:
लाडनूं में जितेन्द्र सिंह जो पूर्व में सहायक कमांडेंट, एमबीसी खैरवाड़ा (उदयपुर) में पदस्थ थे को वृत्ताधिकारी बनाया गया है।

उपाधीक्षकों(डीएसपी) के तबादलों की सूची –PDF

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!