Thursday, May 7, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना - कुचामन जिले में 99.63% एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण पूरा, अधिकारियों ने...

डीडवाना – कुचामन जिले में 99.63% एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर – 2026 को लेकर बीएलओ मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं और एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाकर प्राप्त किए जा रहे हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खड़गावत ने बताया कि जिले में रविवार सांय 04 बजे तक कुल मतदाताओं 13,63,684 में से 13,58,677 एन्यूमरेशन फॉर्म (99.63%) का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरण व संकलन के साथ – साथ गणना प्रपत्र को डिजिटाइज करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, रविवार सांय 04 बजे तक जिले में 21.51% (कुल 2,93,322) गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया है।

- विज्ञापन -image description

अधिकारियों ने किया गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर रविवार को जिले में गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज करने एवं अधिक से अधिक मतदाताओं को ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ईआरओ, एईआरओ ने गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज करने के कार्य का निरीक्षण किया और बीएलओ सहित अन्य कार्मिकों को डिजिटाइज कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोहन लाल खटनावलिया ने मौलासर, कुचामन व मकराना में, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता ने नावां विधानसभा में एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया।

मतदाता स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के विकल्प का अधिकाधिक उपयोग करें। एसआईआर फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की मतदाता सेवा पोर्टल Voters.eci.gov.in पर जाएं। यहां Special Intensive Revision (SIR) – 2026 पर क्लिक कर अपने Registered Mobile No./Email ID/EPIC No. से लॉग इन करें और फिर Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।

अगले पेज पर अपना राज्य सेलेक्ट करें और EPIC नंबर डालकर अपना डिटेल सर्च करें। इसके बाद आपके सामने आपकी वोटर लिस्ट और बीएलओ की जानकारी सामने आ जाएगी। नाम, EPIC नंबर, सीरियल नंबर, पार्ट नंबर, विधानसभा/लोकसभा और राज्य जैसी पहले से भरी जानकारी चेक कर लें।

इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी पर क्लिक करें। ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर कार्ड से लिंक होना जरूरी है। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो पहले आपको ऑनलाइन फॉर्म 8 भरकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करना होगा।

इसके बाद अपनी पर्सनल डिटेल वेरीफाई करने के लिए आपके पास 3 ऑप्शन होंगे।

  • पहला ऑप्शन – मेरा नाम पिछले SIR की मतदाता सूची में मौजूद है।
  • दूसरा ऑप्शन – मेरे माता-पिता का नाम (पिता, माता, दादा, दादी) पिछले SIR की मतदाता सूची में मौजूद है।
  • तीसरा ऑप्शन – पिछले SIR की मतदाता सूची में न तो मेरा नाम है और न ही मेरे माता-पिता का नाम है। इनमें से एक ऑप्शन सेलेक्ट करें और खुद को वेरिफाई करें।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!