डीडवाना-कुचामन ज़िले की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।


उन्होंने न्यायालयों से प्राप्त सम्मन, जमानती एवं गिरफ्तारी वारंटों की सर्वाधिक और प्रभावी तामील करवाने वाले पाँच कांस्टेबलों को ₹501 का नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित कर्मियों में भीम सिंह (पुलिस थाना मकराना), नरसीराम (पुलिस थाना मकराना), राकेश (पुलिस थाना मारोठ), देशबन्धु (पुलिस थाना नावांशहर) और श्रवण कुमार (पुलिस थाना डीडवाना) शामिल हैं।
इस अवसर पर एसपी ऋचा तोमर ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है, साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी निष्ठा और लगन से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।







